समर कैंप में खेल-खेल में बच्चे निखार रहे प्रतिभा

समर कैंप में खेल-खेल में बच्चे निखार रहे प्रतिभा

रोहतक, गिरीश सैनी। गर्मी की छुट्टियों को यादगार और रचनात्मक बनाने के उद्देश्य से एमडीयू के फैकल्टी क्लब द्वारा संचालित समर कैंप में विवि कैंपस के बच्चे खेल-खेल में नई स्किल्स सीख रहे हैं और मनोरंजन के साथ रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।

इस समर कैंप में पेंटिंग, ड्राइंग, म्यूजिक, योग, स्पोर्ट्स, क्राफ्ट, कहानी-कथन और व्यक्तित्व विकास जैसी गतिविधियों के जरिए बच्चों की रचनात्मक क्षमता को नई दिशा दी जा रही है। फैकल्टी क्लब की अध्यक्ष प्रो. सीमा सिंह ने बताया कि समर कैंप का मकसद बच्चों को सिर्फ छुट्टियों में व्यस्त रखना नहीं, बल्कि उनके आत्मविश्वास, रचनात्मकता और सामाजिक कौशल को मजबूत बनाना है। अभिभावकों का कहना है कि कैंप बच्चों को मोबाइल और टीवी से दूर रखकर उनकी रचनात्मक ऊर्जा को सही दिशा देने का काम कर रहा है।