मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वायु प्रदूषण रोकने के लिए उपायुक्तों के साथ की चर्चा
जिला में जून माह तक एक मॉडल रोड का कार्य हो जायेगा पूर्णः उपायुक्त सचिन गुप्ता
रोहतक, गिरीश सैनी। हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्तों के साथ प्रदेश में वायु प्रदूषण को रोकने के लिए राज्य कार्य योजना तैयार करने बारे चर्चा की। उन्होंने वायु प्रदूषण को रोकने के लिए सभी संबंधित विभागों को कठोर कदम उठाने के निर्देश दिये। इस दौरान उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि जिला में मॉडल रोड बनाने की दिशा में कार्य जारी है तथा एक मॉडल रोड को जून माह तक पूर्ण कर लिया जायेगा।
वीडियो कॉन्फेंस के उपरांत संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए उपायुक्त ने कहा कि सभी संबंधित विभाग मॉडल रोड बनाने की दिशा में गंभीरता से कार्य करें। सभी सडक़ों को गड्ढा मुक्त किया जाये। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदूषण फैलाने वाली औद्योगिक इकाइयों के बारे में भी आवश्यक कदम उठाये जाये। उन्होंने कहा कि कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अधिकारी सुनिश्चित करें कि फसलों के अवशेष जलाने की कोई घटना न हो।
इस दौरान आरटीए के सचिव वीरेंद्र सिंह ढुल, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त मनजीत कुमार, परिवहन डिपो के महाप्रबंधक नवीन कुमार सहित अन्य संबंधित विभागों के उच्च अधिकारी मौजूद रहे।

Girish Saini 

