मुख्यमंत्री जनसंवाद में आमजन से होंगे रूबरू

मुख्यमंत्री जनसंवाद में आमजन से होंगे रूबरू

रोहतक, गिरीश सैनी। उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल 30 सितम्बर व 1 अक्टूबर को रोहतक में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

उन्होंने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री मनोहर लाल 30 सितम्बर को सायं-5 बजे स्थानीय लघु सचिवालय में जन संवाद (ऑडियो) में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से फीडबैक लेंगे। इसके उपरांत मुख्यमंत्री सायं-6 बजे स्थानीय राजकीय महिला महाविद्यालय में जनसंवाद में लोगों से रूबरू होंगे। 

उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल 1 अक्टूबर को सुबह 6 बजे स्थानीय पंडित श्रीराम रंगशाला के सामने सोनीपत रोड पर आयोजित होने वाले राहगीरी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसके उपरांत सुबह 9 बजे मुख्यमंत्री स्थानीय महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में हरियाणा यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट के सेमिनार में मुख्य अतिथि होंगे।