छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु की माता के निधन पर शोक जताया

रोहतक, गिरीश सैनी। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हरियाणा के पूर्व वित्त मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता कैप्टन अभिमन्यु की माता परमेश्वरी देवी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने बुधवार को रोहतक स्थित सिन्धु आवास पर पहुंच कर दिवंगत परमेश्वरी देवी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने प्रभु से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाद में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल लगाकर लोकतंत्र की हत्या करने का काम किया था। उन्होंने कहा कि भाजपा इस दिन को काला दिवस के रूप में मनाती है। उन्होंने कहा कि वह दौर एक दुखदायी काल की तरह था। एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के बयानों में कोई वजन नहीं रह गया है।