केमिस्ट्री के विद्यार्थियों को दिए लाइब्रेरी संसाधनों से शोध को बेहतर बनाने के टिप्स
रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के केमिस्ट्री विभाग में प्रभावी अध्ययन, शिक्षण एवं शोध के लिए लाइब्रेरी ज्ञान संसाधनों का उपयोग विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। विभागाध्यक्ष प्रो. देवेंद्र सिंह ने स्वागत संबोधन दिया।
डिप्टी लाइब्रेरियन सीमा रानी ने लाइब्रेरी संसाधनों के प्रभावी उपयोग पर जानकारी दी। एल्सेवियर की विशेषज्ञ श्वेता सेठी ने एकेडमिक पब्लिशिंग, डिजिटल रिसोर्सेज, स्कोपस और साइंसिडायरेक्ट जैसे प्लेटफॉर्म के उपयोग पर विस्तार से चर्चा की। कार्यशाला समन्वयक डॉ. सुंदर सिंह तंवर और डॉ. बलविंदर ने कार्यक्रम का समन्वयन किया। कार्यक्रम संचालन साक्षी वाधवा ने किया। इस दौरान वन नेशन वन सब्सक्रिप्शन पहल की जानकारी भी दी गई। लाइव डेमो और इंटरएक्टिव सत्र के जरिए छात्रों को रिसर्च टूल्स का व्यावहारिक ज्ञान दिया गया। इस दौरान प्रो. हरिओम, प्रो. प्रीति बूरा दून, प्रो. राजेश कुमार मलिक, प्रो. नवीन कुमार, प्रो. कोमल जाखड़ सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

Girish Saini 

