एमडीयू में लीगल स्किट से दिखाई न्याय व्यवस्था की चुनौतियां

नो वन किल्ड जेसिका के मंचन में गवाहों पर दबाव और मीडिया की भूमिका को किया उजागर

एमडीयू में लीगल स्किट से दिखाई न्याय व्यवस्था की चुनौतियां

रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के विधि विभाग के जस्टिस वी.आर. कृष्ण अय्यर स्टूडेंट्स क्लब द्वारा मंगलवार को आंबेडकर हॉल में नो वन किल्ड जेसिका शीर्षक से लीगल स्किट का मंचन किया गया। विद्यार्थियों ने इसके जरिए आपराधिक न्याय व्यवस्था की चुनौतियों, गवाहों को प्रभावित करने के प्रयासों, मीडिया की भूमिका और निष्पक्ष सुनवाई की जरूरत को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।

स्किट में राहिनी भारद्वाज, वर्षा, पलक, हिमानी शर्मा, प्राची, वैभव, कार्तिक और निधि ने वकील, न्यायाधीश, गवाह तथा कथावाचक की भूमिकाएं निभाई। प्रस्तुति के माध्यम से न्याय प्रक्रिया में जवाबदेही और निष्पक्षता के महत्व को रेखांकित किया गया।

स्टूडेंट कोऑर्डिनेटर प्रियंका ने पटकथा लिखी, जबकि आशु ने मंच संचालन किया। फैकल्टी कोऑर्डिनेटर डॉ. अंजलि वर्मा के निर्देशन एवं समन्वयन में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने आभार व्यक्त किया।