मीडिया के समक्ष विश्वसनीयता की चुनौती सबसे बड़ी चुनौती हैः कुलपति प्रो. राजबीर सिंह

मीडिया के समक्ष विश्वसनीयता की चुनौती सबसे बड़ी चुनौती हैः कुलपति प्रो. राजबीर सिंह
Source: IANS

रोहतक, गिरीश सैनी। मीडिया के समक्ष विश्वसनीयता की चुनौती सबसे बड़ी चुनौती है। मीडिया को विश्वसनीय बनाने के लिए मीडिया कर्मियों को आत्म विश्लेषण करना होगा। मूल्यानुगत मीडिया की स्थापना का आज ये आह्वान महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने रविवार को राधाकृष्णन सभागार में पत्रकारिता का भविष्य एवं चुनौतियां विषयक संगोष्ठी में किया।

कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने कहा कि आज मीडिया मार्केट-ड्रिवन है, जबकि मीडिया को सर्विस-ड्रिवन होना चाहिए। मीडिया को वॉयस ऑफ द वायॅसलैस बनने तथा तथ्य-सत्य आधारित बनने की बात कुलपति ने की। मीडिया कर्मियों को प्रोफेशनल बनने तथा नॉलेज टेक्नोलॉजी अपडेटड होने की सलाह भी कुलपति ने दी।

कुलपति ने भविष्य में पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के तत्वावधान में सम-सामयिक मीडिया विषयों पर संगोष्ठी आयोजन की बात भी कही।