26 नवम्बर को संविधान निर्माण दिवस के रूप में मनाई जाएगी चौ रणबीर सिंह की जयंती

26 नवम्बर को संविधान निर्माण दिवस के रूप में मनाई जाएगी चौ रणबीर सिंह की जयंती

रोहतक, गिरीश सैनी । स्वतंत्रता सेनानी, गांधीवादी तथा संविधान निर्मात्री सभा के सदस्य चौ रणबीर सिंह की जन्मशताब्दी पर 26 नवम्बर को आईएमटी खेड़ी साध स्थित संविधान स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में देशभर से प्रमुख गांधीवादी और स्वतंत्रता सेनानियों के परिजन भाग लेगें। इस मौके पर गांधीवादी संस्थाओं के प्रमुख व स्वतंत्रता सेनानी परिजनों सहित अन्य प्रतिभाओं को चौ रणबीर सिंह राष्ट्रीय गौरव अवार्ड देकर सम्मानित किया जायेगा।

सुबह 10 बजे सर्वधर्म प्रार्थना का संचालन सेवा ग्राम आश्रम वर्धा के प्रमुख जालंधर नाथ महाराष्ट्र के मार्गदर्शन में किया जाएगा। इस दौरान देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए जाएंगे। इससे पूर्व 25 नवम्बर को डॉ आंबेडकर चौक से महात्मा गांधी, डी पार्क, मॉडल टाउन तक सभी स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान किया जायेगा और 26 नवम्बर को शांति सद्भावना यात्रा आईएमटी पर समाप्त होगी।

हरियाणा युवा शक्ति के सचिव नरेन्द्र यादव तथा राष्ट्रीय युवा योजना एवं गांधी आश्रम हरिजन सेवक संघ दिल्ली के सचिव संजय राय ने बताया कि चौ रणबीर सिंह की जयंती को संविधान निर्माण दिवस के रूप में मनाया जाएगा।