स्वामी बालक पुरी की 17वीं पुण्यतिथि पर समागम 21 से 23 फरवरी तक
रोहतक, गिरीश सैनी। स्वामी बालक पुरी महाराज की 17वीं पुण्यतिथि पर समागम का आयोजन 21 से 23 फरवरी तक स्थानीय बाबा बालक पुरी धाम में किया जाएगा। जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि 22 फरवरी को आयोजित भजन संध्या में भक्तों के बीच पधारेंगे।
महामंडलेश्वर बाबा कर्णपुरी महाराज ने बताया कि 21 फरवरी को प्रातः 9:00 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी। समागम की अध्यक्षता गोहाना से अंतरराष्ट्रीय महासचिव जूना अखाड़ा महंत बाबा कमल पुरी महाराज करेंगे। इस समागम में कथा व्यास बाबा शांत पुरी, गायिका अंजलि द्विवेदी, सत्यम देवा सहित अनेक साधु-संत भाग लेंगे। इस दौरान रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जाएगा।

Girish Saini 

