अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस दिवस मनाया

अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस दिवस मनाया

रोहतक, गिरीश सैनी। गौड़ ब्राह्मण शिक्षण महाविद्यालय के यूथ रेड क्रॉस प्रकोष्ठ के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस दिवस मनाया गया। बतौर मुख्य अतिथि प्राचार्या डॉ महाश्वेता ने रेड क्रॉस के इतिहास की जानकारी देते हुए कहा कि रेड क्रॉस विश्व भर में विभिन्न क्षेत्रों में मानवता की भलाई के काम करती है। वाईआर अध्यक्ष डॉ विनोद कुमार ने स्वागत संबोधन किया।

विद्यार्थियों द्वारा मानव सेवा आधारित कविता, गीत एवं नारे प्रस्तुत किए गए। इस दौरान डॉ गीता रानी, डॉ सविता शर्मा, डॉ मोना मल्होत्रा, डॉ सोन किरण, डॉ रानी देवी, विनोद, पूनम अत्री, पवन, राजेश, जगबीर, संदीप आदि मौजूद रहे।