लड्डू बांटकर मनाया चंद्रयान की सफल लैंडिंग का जश्न

लड्डू बांटकर मनाया चंद्रयान की सफल लैंडिंग का जश्न

रोहतक, गिरीश सैनी। बुधवार शाम जैसे ही भारतीय समयानुसार घड़ी में 6 बजकर 04 मिनट वैसे ही पूरा देश खुशी से झूम उठा जब इसरो द्वारा चंद्रयान-3 की चांद के साउथ पोल पर सफल लैंडिंग हो गई। भारत ऐसा करने वाला पहला देश बन गया है। जिसके बाद देश भर में जश्न का माहौल है। 

रोहतक में भी लोगों ने तिरंगा लहराते हए इस खुशी में मिठाइयाँ बांटी। भारत गिरधर ने बताया कि आज चांद पर तिरंगा भारत की उपस्थिति दर्ज करवा रहा है। इसी ख़ुशी में रोहतक की डीएलएफ कॉलोनी में विभिन्न जगहों पर युवाओं, बुजुर्गों एवं बच्चों द्वारा लड्डू बांटकर चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग की बधाई दी गई। इस दौरान भारत गिरधर, प्रिंस परुथी, जतिन बत्रा, वैभव खुराना, सचिन छाबडा, ऋषभ परुथी, सोनू शर्मा, पारस चावला, आकाश सैनी, दीपक शर्मा, सोनू मुंजाल, संदीप परुथी, मामराज सहित सैकड़ों युवा मौजूद रहे।