इमसार में करियर रेडीनेस ओरिएंटेशन सत्र आयोजित
रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज एंड रिसर्च (इमसार) में करियर रेडीनेस पर आयोजित ओरिएंटेशन सत्र में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इंडस्ट्री विशेषज्ञ राजेश कुमार ने बतौर विशेषज्ञ वक्ता कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में केवल डिग्री पर्याप्त नहीं है, बल्कि इंडस्ट्री की जरूरतों के अनुसार कौशल विकसित करना बेहद जरूरी है। उन्होंने छात्रों को वर्तमान इंडस्ट्री ट्रेंड्स, जरूरी स्किल्स और करियर में आगे बढ़ने के अवसरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही रिज्यूमे बनाने, लिंक्डइन प्रोफाइल को प्रभावी बनाने और इंटरव्यू की तैयारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी मार्गदर्शन दिया।
सीसीपीसी निदेशिका प्रो. दिव्या मल्हान ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम छात्रों के करियर निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इमसार के निदेशक प्रो. प्रदीप अहलावत ने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों की रोजगार क्षमता बढ़ाने में सहायक होते हैं।

Girish Saini 

