दोआबा कालेज में विकसित भारत युवा नेताओं के संवाद एवं भागीदारी पर अभियान आयोजित

दोआबा कालेज में विकसित भारत युवा नेताओं के संवाद एवं भागीदारी पर अभियान आयोजित
दोआबा कालेज में आयोजित समारोह में डॉ. अंकुश विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए ।

जालन्धर, 14 सितम्बर, 2026 दोआबा कॉलेज के वीरेन्द्र सभागार में कॉलेज के एन.एस.एस. विभाग द्वारा विकसित भारत युवा नेताओं के संवाद एवं भागीदारी अभियान का समारोह का आयोजन किया गया जिसमें श्री अंकुश-रीजनल डॉयरेक्टोरेट, एन.एस.एस. चण्डीगढ़ बतौर मुख्य वक्ता उपस्थित हुए जिनका हार्दिक अभिनन्दन प्रि. डॉ. प्रदीप भण्डारी, डॉ. अर्शदीप सिंह- संयोजन एन.एस.एस., डॉ. रणजीत सिंह, प्रो. रजनी धीर, डॉ. नताशा, प्रो. विकास जैन, डॉ. राकेश कुमार व प्रो. जसविन्द्र - एन.एस.एस. प्रोग्राम अफसरों और एन.एस.एस. के वॉलन्टियर्स ने किया । 
अपने सम्बोधन में श्री अंकुश ने विकसित भारत युवा नेताओं के संवाद एवं भागीदारी अभियान के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसके अन्तर्गत 15-29 आयु वर्ग के योगताओं वाले युवाओं की सक्रिय भागीदारी द्वारा देश को अपने नवीन साकारात्मक विचारों, प्रतिभा, सृजता, प्रतिबद्धता द्वारा देश को पूर्ण विकास की ओर ले जाना है । डॉ. अंकुश ने इसके साथ ही उपस्थित युवाओं को मॉय भारत पोर्टल तथा विकसित भारत क्विज में भाग लेने के विभिन्न बिंदुओं पर भी वितरित जानकारी प्रदान की । 
प्रि. डॉ. प्रदीप भण्डारी ने सभी योग्य उपस्थित युवाओं को विकसित भारत के युवा नेताओं के संवाद एवं भागीदारी अभियान में बढ़-चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया । डॉ. नरेन्द्र कुमार ने उपस्थिति का धन्यवाद किया ।