हिन्दू कॉलेज में चलाया पक्षियों के लिए जल और अनाज अभियान

हिन्दू कॉलेज में चलाया पक्षियों के लिए जल और अनाज अभियान

रोहतक, गिरीश सैनी। लाल नाथ हिन्दू कॉलेज की एनएसएस इकाई द्वारा पक्षियों के लिए जल और अनाज की व्यवस्था पर 7 दिवसीय अभियान का शुभारंभ किया गया। प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार तनेजा की अध्यक्षता तथा एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रजनी कुमारी एवं डॉ. प्रवीण शर्मा के निर्देशन में इस अभियान के अंतर्गत शहर के विभिन्न स्थानों पर पक्षियों के लिए जल और अनाज की व्यवस्था की जाएगी l

इस अभियान के पहले दिन स्वयंसेवकों ने कॉलेज परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में पक्षियों के लिए जल पात्र एवं अनाज की व्यवस्था की गई तथा लोगों को भीषण गर्मी में पक्षियों की सेवा एवं संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार तनेजा ने कहा कि हमें पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ जीव-जंतुओं और पक्षियों के प्रति भी संवेदनशील होना चाहिए। इस दौरान डॉ. अंजू देशवाल, डॉ. सुमित कुमारी दहिया, डॉ. हर्षिता छिक्कारा, डॉ प्रोमिला यादव, डॉ शालू, डॉ. दीप्ति, डॉ. ज्योति मौजूद रहे।