कार्यकर्ताओं से किया कांग्रेस की नीतियों को हर घर तक पहुंचाने का आहवान

कार्यकर्ताओं से किया कांग्रेस की नीतियों को हर घर तक पहुंचाने का आहवान

चरखी दादरी, गिरीश सैनी। कांग्रेस पार्टी की संगठनात्मक मजबूती और जनसंपर्क अभियान को लेकर बौंद ब्लॉक की कासनी एवं झोझू ब्लॉक की कार्यकर्ता बैठक चिड़िया गांव में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुशील धानक की अगुवाई में आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

जिलाध्यक्ष सुशील धानक ने कहा कि कांग्रेस की जनहितैषी नीतियों और विचारधारा को प्रदेश के हर घर तक पहुंचाना पार्टी का प्राथमिक लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत हैं और उनकी सक्रिय भागीदारी से ही कांग्रेस को और अधिक मजबूत बनाया जा सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव जाकर लोगों से संवाद स्थापित करें तथा कांग्रेस की नीतियों, कार्यक्रमों और जनकल्याणकारी सोच को आमजन तक पहुंचाएं।

उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार की जन विरोधी नीतियों को लेकर जनता में भारी रोष है। जैसे युवाओं की एकजुटता ने मोदी सरकार को झुका दिया, वैसे ही आने वाले दिनों में हर वर्ग को साथ मिलकर इस सरकार की विदाई तय करनी होगी। इस दौरान किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय कन्वीनर राजू मान, बौंद ब्लॉक अध्यक्ष सतबीर फोगाट, झोझू ब्लॉक अध्यक्ष अजीत बबली, महेंद्र सोनी, सुरेश, जगबीर, रामनिवास, शीशराम यादव, अमर सिंह, सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।