नव वर्ष संवत् 2078 त्यौहारों के कैलेंडर का किया विधिवत विमोचन: कैलाश शर्मा
सनातन धर्म का नव वर्ष संवत् 2078 आज से प्रारंभ
 
                        फिरोजपुर: सर्व मंदिर केंद्रीय सभा की ओर से नव वर्ष संवत् 2078 त्योहारों के कैलेंडर का विधिवत विमोचन श्री राम गोपाल संयोजक हरियाली पंजाब प्रांत श्री राममूर्ति बहल समाज सेवक व उनके साथ श्री देवेंद्र बजाज इंचार्ज लोकल बॉडी सेल पंजाब ने अपने कर कमलों से श्री अशोक बहल सेक्रेटरी इंडियन रेड क्रॉस के निवास स्थान न्यू काशी नगरी फिरोजपुर में किया।
पंडित कैलाश शर्मा ने बताया कि कभी कभी एक ही त्यौहार अलग अलग तिथियों को मनाने से समाज में भ्रांतियाँ उत्पन्न हो रही थी। लोगों को अंशका रहती थी कि किस दिन त्योहार मनाया जाए। सर्व मंदिर केंद्रीय सभा फिरोजपुर ने इस समस्या के समाधान हेतु महान विद्वानों की एक टीम गठित करते हुए नव वर्ष संवत् के अनुसार हिन्दू कैलेंडर को तैयार करवाया है। इस प्रकार फिरोजपुर में सभी त्यौहारों के निधारित तिथियों के अनुसार ही पिछले पांच वर्षों में मनाया जा रहा है। सर्व मंदिर केंद्रीय सभा फिरोजपुर की कार्यकारिणी कमेटी की ओर से नव वर्ष कैलेंडर तैयार करने वाले विद्वानों ने कड़ी मशक्कत के बाद कैलेंडर तैयार किया है।
श्री बाल कृष्ण मित्तल प्रधान सनातन धर्म सभा मंदिर फिरोजपुर छावनी श्री हरीश गोयल प्रधान वृद्धाश्रम फिरोजपुर छावनी पंडित वेद प्रकाश शुक्ला और फिरोजेपुर शहर की ओर से पंडित अनिल शर्मा ज्योतिषाचार्य ,पंडित विश्वनाथ, पंडित टीकाराम, पंडित संतोष शर्मा ,पंडित सर्वजीत शर्मा, पंडित कमलेश मिश्रा जी विद्वान पंडितों की टीम में शामिल थे।
श्री विजय बहल नायब तहसीलदार श्री नरेश गर्ग जिला कार्यवाह डॉ सतेंद्र सिंह समाज सेवक सुनील शर्मा तरलोचन कुमार अनिल जोशी राजीव धवन इत्यादि और श्री अशोक बहल के परिवारिक सदस्य भी मौजूद थे।
WATCH THIS NEWS REPORT ON OUR YOUTUBE CHANNEL
https://www.youtube.com/watch?v=EovVVkKik-k&feature=youtu.be
 
                             
                 cityairnews
                                    cityairnews                                
 
         
         
        

 
                                    
                                 
 
 
 
