कैबिनेट मंत्री महिपाल ढांडा और डॉ. अरविंद शर्मा सहित अन्य हस्तियों ने दी मास्टर रामधारी खोखर को श्रद्धांजलि

शिक्षा जगत में दिवंगत शिक्षक के उल्लेखनीय योगदान को किया याद।

कैबिनेट मंत्री महिपाल ढांडा और डॉ. अरविंद शर्मा सहित अन्य हस्तियों ने दी मास्टर रामधारी खोखर को श्रद्धांजलि

रोहतक, गिरीश सैनी। जाट हाई स्कूल के रिटायर्ड शिक्षक मास्टर रामधारी खोखर की प्रेरणा सभा रविवार को भरत कॉलोनी स्थित आवास पर हुई। इस दौरान वैदिक पद्धति से आयोजित हवन यज्ञ में शहर के गणमान्य नागरिकों एवं मास्टर रामधारी खोखर के शिष्यों ने प्रमुख तौर पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

 

हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, सहकारिता व पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा व पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने भी प्रेरणा सभा में शिरकत की। मास्टर रामधारी खोखर के साथी शिक्षक रहे 89 वर्षीय संसार सिंह मलिक भी विशेष तौर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करने पहुंचे।

 

गौरतलब है कि पत्रकार दीपक खोखर के पिता, 92 वर्षीय मास्टर रामधारी खोखर का 31 जुलाई को निधन हो गया था। उन्होंने वर्ष 1954 में जाट हाई स्कूल में बतौर शिक्षक सेवाएं शुरू की थी औऱ 40 वर्ष तक लगातार स्कूल में सेवाएं दी। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अलख जगाने का काम किया।

 

शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने मास्टर रामधारी खोखर को याद करते हुए कहा कि वे ध्रुव तारे की तरह थे, जो अपनी चमक छोडक़र जाते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा जगत में अलख जगाने का कार्य मास्टर रामधारी ने किया और अपनी पूरी जवानी कल्याण के लिए लगा दी। शिक्षा मंत्री ने उनके निधन को समाज के लिए बहुत बड़ी हानि बताया। वहीं, सहकारिता व पर्यटन मंत्री डा. अरविंद शर्मा ने शिक्षा के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए मास्टर रामधारी खोखर को याद किया।  पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने भी दिवंगत रामधारी खोखर द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए अभूतपूर्व योगदान को स्मरण किया।  

 

इस दौरान पंजाब और हरियाणा बार काउंसिल के अध्यक्ष डॉ. विजेंद्र सिंह अहलावत, एमडीयू के पत्रकारिता विभाग के प्राध्यापक सुनीत मुखर्जी, अर्जुन अवार्डी रामबीर खोखर, नसीब सिंह गिल, जितेंद्र सिक्का, राजनारायण पंघाल, जगमति सांगवान, रिटायर्ड प्राचार्या सुरेखा खोखर, पूर्व पार्षद जगबीर राठी, डॉ. एसपीएस चुघ, कुलबीर छिक्कारा, नवीन जयहिंद सहित सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक संस्थाओं के प्रतिनिधि और मीडिया जगत के गणमान्य जन मौजूद रहे।