कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार का एमडीयू पहुंचने पर विवि प्रशासन द्वारा स्वागत
रोहतक, गिरीश सैनी। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार के एमडीयू आगमन पर विवि प्रशासन की ओर से कुलपति प्रो. राजबीर सिंह और कुलसचिव डॉ. कृष्णकांत ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका हार्दिक अभिनंदन किया। जिला उपायुक्त सचिन गुप्ता और एडीसी नरेंद्र कुमार ने भी कैबिनेट मंत्री पंवार का रोहतक पहुंचने पर हार्दिक स्वागत किया।
कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार को विवि की हालिया उपलब्धियों, चल रहे विकास कार्यों और भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी।
कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि एमडीयू प्रदेश के प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों में से एक है और उच्च शिक्षा के स्तर को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा शिक्षा क्षेत्र में किए जा रहे सुधारों और योजनाओं का भी उल्लेख किया।
Girish Saini 

