कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने किया महिला विवि का दौरा
गोहाना, गिरीश सैनी। हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने शनिवार को उपमंडल के गांव खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह महिला विवि का दौरा किया। इस दौरान उनकी धर्मपत्नी डॉ रीटा शर्मा भी साथ रही।
हरियाणा के कैबिनेट मंत्री के पद की शपथ लेने के बाद पहली बार महिला विवि पहुंचने पर कुलपति प्रो. सुदेश सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों एवं संकाय सदस्यों ने डॉ. अरविंद शर्मा का पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक स्वागत किया। कुलपति प्रो. सुदेश ने डॉ. अरविंद शर्मा को महिला विवि की प्रगति यात्रा के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया। कुलपति ने कैबिनेट मंत्री को बताया कि शैक्षणिक सत्र 2024-2025 से विवि के स्नातक तथा स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में एनईपी 2020 के प्रावधानों को लागू किया गया है।
कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कुलपति प्रो. सुदेश को महिला विवि की भविष्योन्मुखी शैक्षणिक यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि विवि की उन्नति के लिए वे पूरा सहयोग देंगे।
Girish Saini 


