कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने महिला विवि की उन्नति के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया
गोहाना, गिरीश सैनी। हरियाणा के पर्यटन एवं कारागार मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने सोमवार को भगत फूल सिंह महिला विवि का दौरा किया और महिला विवि की प्रगति यात्रा के विभिन्न पहलुओं की जानकारी प्राप्त की।
कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा का महिला विवि पहुंचने पर कुलपति प्रो. सुदेश सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने हार्दिक स्वागत किया। कुलपति प्रो. सुदेश ने कैबिनेट मंत्री को विवि की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया तथा संस्थान की बेहतरी को लेकर चर्चा की।
कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने महिला विवि से संबंधित सभी समस्याओं के जल्द समाधान किए जाने का आश्वासन दिया और विवि की उन्नति के लिए हर संभव सहयोग का यकीन दिलाया।
Girish Saini 


