पंजाब में 1 लाख सदस्य बना कर सगठन को मजबूत करेगा व्यापार मण्डल

करोना महामारी के दौरान देशवासियों की सेवा करने वाले योद्धाओं को दिसंबर माह में सम्मानित करेगा व्यापार मण्डल

पंजाब में 1 लाख सदस्य बना कर सगठन को मजबूत करेगा व्यापार मण्डल
पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल व्यापार मंडल के  स्टेट महासचिव सुनील मेहरा व सचिव महेंद्र अग्रवाल।

लुधियाना: पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल व्यापार मंडल के  स्टेट अध्यक्ष प्यारा लाल सेठ महासचिव सुनील मेहरा, समीर जैन सचिव महेंद्र अग्रवाल जिला अध्यक्ष अरविंदर सिंह मक्कड़, महासचिव प्रवीण गोयल अश्विनी महाजन ने सभी देशवासियों को दिवाली की बधाई देते हुए उनकी मंगल कामना की अरदास की।

इस अवसर पर महासचिव सुनील मेहरा ने कहा  कि साल 2020 में कोरोना महामारी ने  यहां विश्व में आतंक पैदा किया वहीं व्यापार जगत को भी तहस-नहस कर दिया। वे उम्मीद करते हैं कि दिवाली के दीये से कोरोना महामारी का अंत होगा, व्यापार जगत में फिर खुशहाली आएगी। 

उन्होंने करोना महामारी के दौरान देश वासियों की सेवा करने वाले सभी व्यापारी भाइयों, पुलिस अधिकारियों, समाजसेवी संस्थाओं के सभी सदस्यों का हार्दिक धन्यवाद करते हुए कहा कि वह सभी बधाई के पात्र हैं जिन्होंने इस महामारी में अपनी जान जोखिम में डालकर देश वासियों की सेवा की। 
सचिव महेंद्र अग्रवाल ने कहा कि व्यापार मंडल ने पहले भी नारा दिया था कि "करोना हारेगा - देश जीतेगा"। अब भी व्यापार जगत करोना की जंग से जीत रहा है। 

जिला अध्यक्ष अरविंदर सिंह मक्कड़ ने कहा कि  पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल दिवाली से 1 लाख  सदस्यों का भर्ती अभियान शुरू कर संगठन को मजबूत करेगा और उनके व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर मंडल के सर्टिफिकेट लगाए जाएंगे।

जिला महासचिव अश्विनी महाजन प्रवीण गोयल ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान अपनी जान जोखिम में डालकर देशवासियों की सेवा करने वाले करोना योद्धाओं को व्यापार मंडल की ओर से दिसंबर में होने वाली मीटिंग में सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने एक बार फिर सभी देशवासियों को  दिवाली की बधाई देते हुए उनकी मंगल कामना की अरदास की।