मिशन फतेहः फिरोजपुर से छह रूटों पर पुनः शुरू हुई बस सर्विस, 450 से ज्यादा यात्रियों ने लिया फायदाः डिप्टी कमिश्नर

बसों में सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क पहनने, टैंपरेचर चैक करने और हाथ सैनेटाइजर से साफ करवाने के माणकों का किया जा रहा है पालन

मिशन फतेहः फिरोजपुर से छह रूटों पर पुनः शुरू हुई बस सर्विस, 450 से ज्यादा यात्रियों ने लिया फायदाः डिप्टी कमिश्नर

फिरोजपुर: हालात सामान्य होने के बाद मिशन फतेह के अंतर्गत लोगों को परिवहन सेवाएं उपलब्ध करवाने के मकसद से परिवहन विभाग की तरफ से फिरोजपुर से छह रूटों पर बस सर्विस पुनः बहाल कर दी गई है, जिसके जरिए करीब 450 लोग कम व लंबी दूरी की बस सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर चुके हैं।

विस्तृत जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर फिरोजपुर ने बताया कि हालात सामान्य होने के साथ ही परिवहन सेवाएं दोबारा शुरू की गई हैं। फिलहाल फिरोजपुर से चंडीगढ़, अमृतसर, जालंधर, जीरा से चंडीगढ़ और जीरा से फिरोजपुर रूट पर बस सर्विस शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि इन रूटों पर लगभग 450 यात्री सेवाएं हासिल कर चुके हैं। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि बसों में सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क पहनने, टैंपरेचर चैक करने और हाथ सैनेटाइजर से साफ करवाने जैसे नियमों का खास तौर पर ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि बसों में सिर्फ आधी क्षमता से ही मुसाफिरों को यात्रा करवाई जा रही है ताकि बसों में भीड़ न लगे। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि मिशन फतेह के तहत धीरे-धीरे हालात सामान्य करने के अलावा लोगों को सरकार की तरफ से जारी निर्देशों का पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मिशन फतेह सभी के सामूहिक प्रयासों से सफल बनाया जा सकता है, इसलिए लोगों के लिए घरों से बाहर जाते समय सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क पहनने से संबंधित जरूरी नियमों का पालन करना जरूरी है।

पंजाब रोडवेज फिरोजपुर के जीएम अरविंद शर्मा ने बताया कि फिरोजपुर से चंडीगढ़ के लिए सुबह 5.10 बजे, फिरोजपुर से अमृतसर के लिए 8.07 बजे, फाजिल्का से चंडीगढ़ वाली बस सुबह 4.15 बजे और फिरोजपुर से 6.18 बजे, फाजिल्का से जालंधर सुबह 6 बजे और फिरोजपुर से सुबह 9.20 बजे, जीरा से चंडीगढ़ के लिए सुबह 6.30 बजे और जीरा से फिरोजपुर के लिए सुबह 8.10 बजे बसें रवाना होती हैं। उन्होंने कहा कि यात्री इन बसों में सवार होकर परिवहन सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।