गांव सुनारियां कलां में तीन अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर

जिला में अवैध निर्माण/ कॉलोनी को गिराने का अभियान निरंतर जारी रहेगाः डीसी सचिन गुप्ता

गांव सुनारियां कलां में तीन अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर

रोहतक, गिरीश सैनी। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा नियंत्रित एवं शहरी क्षेत्रों में अवैध रूप से किये जा रहे निर्माणों/कॉलोनियों पर अंकुश लगाने के लिए नियमित रूप से तोड़-फोड़ अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में गांव सुनारियां कलां में लगभग 4.5 एकड़ में विकसित की जा रही तीन अवैध कॉलोनियों में 2 निर्माण, एक चारदीवारी एवं 2 कच्चे रोड नेटवर्क को ध्वस्त किया गया।

उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि जिला में अवैध निर्माण/कॉलोनी के विरुद्ध यह अभियान भविष्य में निरंतर जारी रहेगा तथा अवैध कॉलोनी व निर्माण को पनपने नहीं दिया जायेगा। उन्होंने नागरिकों का आह्वान किया कि वे अपने जीवन की जमा पूंजी को अवैध निर्माण या कॉलोनी में निवेश न करें। जिला नगर योजनाकार लिंक अधिकारी अंजू ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने जीवन की पूंजी निवेश करने से पहले स्थानीय सेक्टर-1 स्थित उनके कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस में आकर पूछताछ कर सकते है।