गांव इस्माइला 9बी व गांधरा में अवैध निर्माणों पर चला पीला पंजा

जिला में अवैध निर्माण व कॉलोनी नहीं होने दी जाएगी विकसितः उपायुक्त सचिन गुप्ता

गांव इस्माइला 9बी व गांधरा में अवैध निर्माणों पर चला पीला पंजा

रोहतक, गिरीश सैनी। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा नियंत्रित एवं शहरी क्षेत्रों में अवैध रूप से किये जा रहे निर्माणों/कॉलोनियों पर अंकुश लगाने के लिए नियमित रूप से अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में गांव इस्माइला 9बी व गांधरा में तोडफ़ोड अभियान चलाया गया।

उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि इस दौरान गांव इस्माइला 9बी व गांधरा में लगभग 42 एकड़ में विकसित की जा रही तीन अवैध कॉलोनियों में कच्चा रोड नेटवर्क, पक्का रोड नेटवर्क, 12 नींव व एक अवैध निर्माण तोड़ा गया। उन्होंने बताया कि अवैध निर्माण/कॉलोनी के विरुद्ध ये अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा अवैध कॉलोनी व निर्माण को पनपने नहीं दिया जायेगा। उन्होंने नागरिकों का आह्वान किया कि वे अपने जीवन की जमा पूंजी को अवैध निर्माण या कॉलोनी में निवेश न करें।