गांव भैयापुर व मकड़ौली खुर्द में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर
उपायुक्त सचिन गुप्ता ने किया अवैध कॉलोनियों में निवेश न करने का आह्वान।
रोहतक, गिरीश सैनी। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा नियंत्रित एवं शहरी क्षेत्र में अवैध रूप से किये जा रहे निर्माणों/कॉलोनियों को गिराने का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में गांव भैयापुर व मकड़ौली खुर्द में लगभग 13.5 एकड़ भूमि में विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ अभियान चला कर 3 निर्माणाधीन, सीवरेज सिस्टम, 10 चारदीवारी, पक्का रोड नेटवर्क और डब्ल्यूबीएम रोड नेटवर्क को ध्वस्त किया गया।
उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि ये अभियान निरंतर जारी रहेगा और जिला में अवैध निर्माण अथवा अवैध कॉलोनियों को नहीं पनपने दिया जाएगा। उन्होंने नागरिकों का आह्वान किया कि वे अपने जीवन की कमाई को अवैध निर्माण या कॉलोनी में निवेश न करें। जिला नगर योजनाकार सुमनदीप ने भी नागरिकों से अवैध निर्माणों या डीलर/भू-मालिकों द्वारा काटी जा रही अवैध कॉलोनियों में निवेश न करने की अपील की।

Girish Saini 

