सुंदरपुर में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

अवैध निर्माण/ कॉलोनी गिराने का अभियान जारी रहेगाः उपायुक्त

सुंदरपुर में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

रोहतक, गिरीश सैनी। जिला प्रशासन ने अवैध निर्माण और कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए गांव सुंदरपुर में करीब 1.5 एकड़ भूमि पर तोड़फोड़ अभियान चलाया। उपायुक्त सतबीर सिंह ने बताया कि कार्रवाई के दौरान दो अवैध निर्माण, डब्ल्यूबीएम सड़क और आरसीसी दीवार को ध्वस्त किया गया।

उपायुक्त ने कहा कि नियंत्रित एवं शहरी क्षेत्रों में अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनियों और निर्माणों पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन का अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपनी जीवनभर की जमा पूंजी अवैध कॉलोनियों या अनधिकृत निर्माणों में निवेश न करें।

जिला नगर योजनाकार ने कहा कि जमीन में निवेश से पहले लोग सेक्टर-1 स्थित कार्यालय में कार्य दिवस के दौरान कॉलोनी या निर्माण की वैधता की जानकारी ले सकते हैं।