ब्राह्मण धर्मशाला को 21 लाख की सौगात, सौंदर्यीकरण शुरू
कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा की अनुदान राशि से होगा विकास कार्य।
रोहतक, गिरीश सैनी। स्थानीय इंदिरा कॉलोनी स्थित ब्राह्मण धर्मशाला के सौंदर्यीकरण और विकास कार्य शुरू हो गए हैं। कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा द्वारा दी गई 21 लाख रुपये की अनुदान राशि से धर्मशाला में विभिन्न कार्य करवाए जा रहे हैं। इससे सामाजिक और धार्मिक आयोजनों के लिए यहां आने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
धर्मशाला के प्रधान खुशीराम शास्त्री ने बताया कि भगवान परशुराम जयंती समारोह में मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे डॉ. शर्मा ने विकास कार्यों के लिए 21 लाख रुपये देने की घोषणा की थी। राशि उपलब्ध होने के बाद कार्य शुरू कराया गया है।
उन्होंने कहा कि समाज की ओर से जल्द ही कैबिनेट मंत्री का धर्मशाला में स्वागत और सम्मान किया जाएगा। इसी दौरान नवनिर्मित एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का उद्घाटन भी कराया जाएगा। महासचिव राकेश वत्स, सचिव नरेंद्र शर्मा, जगदीश शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने मंत्री का आभार जताया।

Girish Saini 

