ब्रह्माकुमारी केंद्र ने रामलीला महोत्सव में लगाई प्रदर्शनी

ब्रह्माकुमारी केंद्र ने रामलीला महोत्सव में लगाई प्रदर्शनी

रोहतक, गिरीश सैनी। स्थानीय आर्यनगर स्थित ब्रह्माकुमारी मेडिटेशन सेंटर द्वारा पुराने आईटीआई मैदान में आयोजित रामलीला महोत्सव में चैतन्य देवी की सुंदर झांकियां व प्रदर्शनी लगाई गई। इस प्रदर्शनी में आध्यात्मिक रहस्य प्रदर्शित किए गए हैं। यह जानकारी संचालिका बीके उमा ने दी।

झांकी व प्रदर्शनी का उद्घाटन गुजरात व महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत तथा समाजसेवी राजेश जैन द्वारा किया गया। महामहिम राज्यपाल ने ब्रह्माकुमारी मेडिटेशन सेंटर द्वारा किए जा रहे समाज कल्याण के कार्यों की प्रशंसा की। इस दौरान समाजसेवी सुरेश बंसल, सुभाष तायल सहित अन्य मौजूद रहे।