एमडीयू में 18 नवंबर से सजेगा पुस्तक मेला, तीन दिन जुटेंगे पुस्तक प्रेमी

कुलपति प्रो. मिलाप पूनियाँ करेंगे नौवें पुस्तक मेले का उद्घाटन, विद्यार्थियों और शोधार्थियों को मिलेगी विविध विषयों की पुस्तकों की सौगात

एमडीयू में 18 नवंबर से सजेगा पुस्तक मेला, तीन दिन जुटेंगे पुस्तक प्रेमी

रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के विवेकानंद पुस्तकालय द्वारा 18 से 20 नवंबर तक तीन दिवसीय नौवें पुस्तक मेले का आयोजन किया जाएगा। कुलपति प्रो. मिलाप पूनियाँ विवि परिसर स्थित विवेकानंद पुस्तकालय में 18 नवंबर को सुबह 11.00 बजे इस पुस्तक मेले का उद्घाटन करेंगे।

निदेशक जनसंपर्क सुनित मुखर्जी ने बताया कि पुस्तक मेले में विद्यार्थियों, शोधार्थियों, शिक्षकों और पुस्तक प्रेमियों को विभिन्न विधाओं एवं विषयों की पुस्तकों से रूबरू होने का अवसर मिलेगा। मेले का उद्देश्य विद्यार्थियों और शोधार्थियों में पढ़ने की रुचि बढ़ाने के साथ पुस्तक संस्कृति को प्रोत्साहित करना है। विवि प्रशासन ने शहर के पुस्तक प्रेमियों से मेले में भागीदारी की अपील की है।