पुस्तक आत्मजागृतिः खुशियों भरा पथ का हुआ विमोचन
रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के विवेकानंद पुस्तकालय में डॉ. अजीत सिंह राणा की पुस्तक आत्मजागृतिः खुशियों भरा पथ का विमोचन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि, पूर्व कुलपति प्रो. एल.एन. दहिया ने कहा कि ये पुस्तक समाज में आध्यात्मिक जागृति को बढ़ावा देगी और नैतिक शिक्षा के सुदृढ़ीकरण में सहायक होगी।
पूर्व कुलपति प्रो. जे.पी. यादव ने कहा कि पुस्तक सकारात्मक सोच के माध्यम से जीवन की कठिनाइयों को दूर करने का संदेश देती है। हिंदी विभाग की पूर्व अध्यक्षा डॉ. रामरती ने कहा कि सच्ची खुशी आत्मिक जागृति में निहित है।
लेखक डॉ. अजीत सिंह राणा ने बताया कि स्थायी खुशी श्रेष्ठ कर्म, मेडिटेशन और ईश्वरीय ज्ञान से मिलती है। पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. सतीश मलिक ने अतिथियों का स्वागत किया व डॉ. सीमा ने मंच संचालन किया। इस दौरान डॉ. मनोज सिवाच, डॉ. प्रियंका सिवाच, कर्नल अमित राणा, पूनम राणा, अनिल तोमर, अनीता तोमर, राजीव शर्मा, राकेश गुप्ता सहित अन्य गणमान्य जन मौजूद रहे।

Girish Saini 

