चिकित्सा शिक्षा के लिए की देहदान, मेडिकल छात्रों को मिलेगा लाभ

चिकित्सा शिक्षा के लिए की देहदान, मेडिकल छात्रों को मिलेगा लाभ

रोहतक, गिरीश सैनी। चिकित्सा शिक्षा और मानव सेवा के उद्देश्य से राजकुमार सतीश ने जन सेवा संस्थान, रोहतक के माध्यम से वासु की देह पीजीआईएमएस, रोहतक के एनाटॉमी विभाग को दान की। इस दौरान पीजीआईएमएस निदेशक डॉ. सुरेश सिंघल, एनाटॉमी विभागाध्यक्ष प्रो. विवेक सिंह मलिक, सहायक प्रोफेसर डॉ. अंजू बाला सहित विभाग के पीजी विद्यार्थी और ट्यूटर मौजूद रहे।

संकाय सदस्यों ने कहा कि देह दान मेडिकल छात्रों को मानव शरीर रचना का व्यावहारिक ज्ञान हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने देह दान के प्रति जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए इसे भावी चिकित्सकों के प्रशिक्षण में अमूल्य योगदान बताया।