बीएमयू का चौथा दीक्षांत समारोह 18 सितंबर को
रोहतक, गिरीश सैनी। स्थानीय बाबा मस्तनाथ विवि का चौथा दीक्षांत समारोह आगामी 18 सितंबर, 2025 को आयोजित किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न संकायों के स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी की उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। समारोह में अपने-अपने संकाय में प्रथम स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थी भी शामिल होंगे।
कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2021-22, 2022-23, 2023-24 और 2024-25 में अपनी पढ़ाई पूरी करने और 11 सितंबर, 2025 तक पीएचडी की उपाधि प्राप्त करने की पात्रता हासिल करने वाले विद्यार्थी इस समारोह का हिस्सा बन सकेंगे। उन्होंने कहा कि पात्र विद्यार्थी निर्धारित प्रक्रिया के अंतर्गत 11 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी विवि वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
Girish Saini 


