बीएमयूः थ्रो बॉल गर्ल्स प्रतियोगिता का खिताब लॉ विभाग के नाम
रोहतक, गिरीश सैनी। बाबा मस्तनाथ विवि, अस्थल बोहर में खेल विभाग द्वारा आयोजित थ्रो बॉल (गर्ल्स) प्रतियोगिता में विभिन्न संकायों की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस प्रतियोगिता में कुल पांच टीमों ने भाग लिया। फाइनल का रोचक मुकाबला लॉ विभाग और साइंस विभाग के बीच हुआ। कड़े मुकाबले में लॉ विभाग की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए साइंस को पछाड़ कर जीत हासिल की।
कुलपति डॉ. बी.एम. यादव ने कहा कि खेल जीवन का अभिन्न अंग है, जो न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने विजेता एवं उपविजेता टीम को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार ने कहा कि विवि में खेल गतिविधियों को निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है, ताकि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जा सके। खेल निदेशक डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि विजेता एवं उपविजेता टीमों को प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।इस दौरान डॉ. बबलू शर्मा, डॉ. मोनिका, डॉ. नवीन, डॉ. जितेंद्र, डॉ. हरविंदर, अमित, कविता, डॉ. ईशु खनगवाल, डॉ. बृजेश, डॉ. प्रीति सांगवान, डॉ. सोनिया सहित अन्. मौजूद रहे।

Girish Saini 

