स्वामी परमानंद के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर

स्वामी परमानंद के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर

रोहतक, गिरीश सैनी। जन सेवा संस्थान द्वारा महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी परमानंद के जन्मदिन पर आयोजित रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान कर मानव सेवा का संकल्प लिया। भाजपा प्रदेश महामंत्री सत्य प्रकाश जरावता, पूर्व मेयर मनमोहन गोयल और जिलाध्यक्ष रणवीर ढाका ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। जरावता ने कहा कि रक्तदान महादान है और जरूरतमंदों का जीवन बचाने में रक्तदाताओं की अहम भूमिका है।