डॉ. मंगल सेन की 99वीं जयंती पर हिंदू कॉलेज में रक्तदान व स्वास्थ्य जांच शिविर
रोहतक, गिरीश सैनी। लाल नाथ हिंदू कॉलेज के संस्थापक एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. मंगल सेन की 99वीं जयंती पर कॉलेज परिसर में एक रक्तदान एवं निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। बतौर मुख्य अतिथि, पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने शिरकत की। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार तनेजा ने की।
पूर्व मंत्री ग्रोवर ने डॉ. मंगल सेन को नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने, स्वदेशी अपनाने और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। प्राचार्य डॉ. तनेजा ने कहा कि डॉ. मंगल सेन के आदर्शों और जीवन मूल्यों को अपनाना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। हिंदू शिक्षण समिति के महामंत्री संजय आहूजा ने उनके संघर्षपूर्ण जीवन और समाज व राष्ट्र के प्रति योगदान को याद किया।
समिति प्रधान श्याम कपूर ने आभार जताया। शिविर के आयोजन में कॉलेज के वाईआरसी, एनएसएस, एनसीसी, और महिला प्रकोष्ठ ने सक्रिय भूमिका निभाई। इस दौरान शिक्षण समिति के पदाधिकारी, सदस्य, चिकित्सक, शिक्षक, गैर-शिक्षक कर्मचारी और विद्यार्थी मौजूद रहे।

Girish Saini

