साधु संतों का आशीर्वाद हमेशा मंगलकारी होता हैः सांसद डॉ. अरविंद शर्मा

हरियाणा भाजपा प्रभारी विप्लव देव सहित गोकर्ण धाम पहुंच लिया आर्शीवाद।

साधु संतों का आशीर्वाद हमेशा मंगलकारी होता हैः सांसद डॉ. अरविंद शर्मा

रोहतक, गिरीश सैनी। भाजपा सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा है कि साधु संतों का आशीर्वाद हमेशा ही मंगलकारी होता है। संतों ने हमेशा मानव कल्याण की राह प्रशस्त की है। प्राचीन काल से ऋषि मुनियों के दिए संदेश से समाज व राष्ट्र का उत्थान हुआ है।

बुधवार को गोकर्ण धाम पर भाजपा प्रदेश प्रभारी बिप्लब देव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, समाजसेवी राजेश जैन, विधायक मोहन लाल बडौली, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अजय बंसल, मेयर मनमोहन गोयल सहित अन्य पदाधिकारियों ने महामंडलेश्वर बाबा कपिल पुरी व अन्य साधु संतों का आर्शीवाद लिया।

इसके बाद सांसद ने दिव्य ज्योति अंध विद्यालय के लोकार्पण कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर सांसद ने पत्रकारों से बातचीत में समाज व भाईचारे को मजबूत करने की बात कही। उन्होंने कहा कि भाईचारा मजबूत होगा तो समाज अपने आप तरक्की करेगा। सांसद ने लोगों के साथ भी चर्चा करते हुए सरकार की नीतियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में देश व प्रदेश की सरकार हर वर्ग का भला करने की दिशा में अग्रसर है। सांसद ने कहा कि वे लोगों की मांग के अनुरूप विकास परियोजनाएं लाने की दिशा में प्रयासरत हैं।