अबोहर से भाजपा विधायक पर हुए क़ातिलाना हमले के विरोध में भाजयुमो लुधियाना ने किया धरना प्रदर्शन

फूँका कैप्टन का पुतला 

अबोहर से भाजपा विधायक पर हुए क़ातिलाना हमले के विरोध में भाजयुमो लुधियाना ने किया धरना प्रदर्शन

लुधियाना: बीते दिनों अबोहर से भाजपा विधायक अरुण नारंग पर मलोट में हुए क़ातिलाना हमले के विरोध में भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पिंदर सिंगल के दिशा निर्देश पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुशाग्र कश्यप के नतृत्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा महानगर स्थित घँटा घर चौक में धरना प्रदर्शन किया गया व कैप्टन सरकार का पुतला फूंक प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर पंजाब भाजपा के उपाध्यक्ष परवीन बंसल,कोषाध्यक्ष गुरदेव शर्मा देबी,सह कोषाध्यक्ष रविंदर अरोड़ा,पंजाब कार्यकारिणी के सदस्य रमेश शर्मा,रेनू थापर विशेष तौर से पर्दर्शन में शामिल हुए !

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पिंदर सिंगल विशेष तौर पर शामिल हुए। भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पिंदर सिंगल ने कहा कि पँजाब भाजपा द्वारा पूरे प्रदेश में हर ज़िले में प्रैस कॉन्फ्रेंस कर पँजाब सरकार की नाकामियों का पर्दाफाश कर रही है जिसके चलते बौखलाहट में आई कांग्रेस सरकार अपने गुंडों द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं पर क़ातिलाना हमले करवा रही है । उन्होंने बताया कि बिते दिन अबोहर से भाजपा विधायक अरुण नारंग जब मलोट में प्रैस कॉन्फ्रेंस करने गए तो वहाँ कांग्रेसी गुंडों द्वारा किसान आंदोलन की आड़ में उन पर क़ातिलाना हमला किया गया व उनके कपड़े तक फाड़े गए और उनके मुंह पर कालिख़ पोती गई जिसके विरोध में आज भाजयुमो द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया व कैप्टन अमरिंदर सिंह का पुतला फूंक प्रदर्शन किया गया। 

वहीं भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुशाग्र कश्यप ने कहा कि पँजाब में कांग्रेस सरकार पूरी तरह फेल साबित हुई है। उन्होंने बताया कि अगले वर्ष विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं जिसके चलते पँजाब में नाकाम रही कांग्रेस सरकार अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए अब भाजपा कार्यकर्ताओं को डरा धमका रही है व उन पर क़ातिलाना हमले करवा रही है । उन्होंने पँजाब की कैप्टन सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि कोई भी भाजपा कार्यकर्ता किसी के विरोध से डरने वाला नही है। उन्होंने कहा कि भाजपा आगामी विधानसभा चुनावों तक पँजाब की कांग्रेस सरकार की नाकामियों का पर्दाफाश करती रहेगी व पँजाब सरकार की नाकामियों को घर घर तक पहुंचाएगी।

इस अवसर पर भाजपा पंजाब प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य संजय कपूर,सुनील मेहरा,भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष रोबिन चुघ,जतिंदर गोरियान,दीक्षा चौधरी,अभिषेक सिंगल,ललित चौहान,एडवोकेट वरुण गुप्ता ,कशिश रतड़ा,कपिल कत्याल, दीपक जौहर,गौरव वर्मा,महामंत्री अजिंदर सिंह , सचिव यज्ञ दत्त शर्मा ,रोहित बत्रा,साहिल दुग्गल,सन्नी मनचंदा, नवीन सैनी,कर्ण जोशी,अमरजीत सग्गू , सन्नी भाटिया ,नमन बंसल, शोएब सैफी, प्रैस सचिव कुनाल शर्मा,गौरव कलोटा,विशू मित्तल,हरकीरत सिंह,मणिक वर्मा,विन्दर गिल,अश्वनी आशु कुश खन्ना,एडवोकेट राजेश शर्मा,एडवोकेट इंदू बाला,एड्वोकेट वरुण अहूजा,वरिंदर वर्मा,वरुण सूद,लव कक्कड़,रोशन रा,वरुण भग,हिमांशु वर्मा,दीपक झा,विजय शर्मा,विनोद गौतम,आशीष सपरा,नितीश धवन,चिरागदीप सिंह ग्रेवाल ,प्रथम कालिया,एडवोकेट दीपक अटवाल ,अभिषेक बहल,गियासपुरा मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार पाल,आशीष गर्ग,शिवम कुमार,मनीष कुमार,दर्पण सिंह,पंकज तिवारी,धनंजय सिंह,अनीस रावत,शुभम कुमार,मनी कुमार,गुल्शन कुमार ,जमालपुर मंडल अध्यक्ष शुभम शुक्ला,राम शाह,विनोद राणा ,अमित कुमार ,सागर दुबे,भाजपा जिला महामंत्री कांतेदु शर्मा,राम गुप्ता,जिला उपाध्यक्ष सुनील मौदगिल,योगेंदर मकोल,राजेश्वरी गोसाई,किरण शर्मा,महेश शर्मा,हर्ष शर्मा,अश्वनी बहल,आर.डी.शर्मा,जिला सचिव संजय गोसाई,पंकज जैन,सुमन वर्मा ,विक्की सहोता,तजिंदर सिंह,कैलाश चौधरी,नवल जैन,अमित डोगरा,मनमीत चावला,सुरिंदर बाली,मीडिया सचिव डा.सतीश कुमार,दीपक गोयल,प्रवक्ता नीरज वर्मा,डिम्पी मक्कड़,अंकित बत्रा,धरमिंदर शर्मा,आई टी इंचार्ज मनीषा सैनी,सह इंचार्ज नितेश जैन,मनु अरोड़ा,ब्रिज भूषण बंसल,महिला मोर्चा की प्रधान मनिंदर कौर घुम्मन,

एस.सी.मोर्चा के प्रधान कुलविंदर सिंह,बी सी  मोर्चा के राकेश माथुर,सेलों के प्रधानों में ट्रेड सेल के प्रधान हरकेश मित्तल,लोकल बॉडी सेल इंद्र अग्रवाल,पार्षद सुरिंदर अटवाल,चौधरी यशपाल,भाजपा नेता दीपक शर्मा,लकी शर्मा,रोहित सिक्का,पंकज शर्मा,महिला मोर्चा पंजाब की सचिव सुधा खन्ना,पंजाब कार्यकारिणी सदस्य संतोष विज,महिला मोर्चा की महामंत्री हरमनजीत कौर,सोनिया शर्मा,जिला उपाध्यक्ष सीमा वर्मा,सीमा शर्मा,आरती बंसल,मीनू गुप्ता,चमेली जहा आरा सीमा शर्मा,सिमी धीर,नीलम कौशल, मंडल प्रधानों में जसदेव तिवारी,तीर्थ तनेजा,भूपिंदर राय,गुरदीप सोढ़ी,सुरेश अग्रवाल,केवल गर्ग,क्रांति डोगरा,शिवराम गुप्ता,राजीव शर्मा,हरीश शर्मा,हरीश सग्गड़,विनय मित्तल,गौरव अरोड़ा,दमन कपूर,यशपाल वर्मा,संदीप वडवा,राकेश जग्गी,संजीव सचदेवा,प्रिंस बन्दरि,संजीव पूरी,गुरप्रीत राजू,बलबीर बंटी,राकेश नागपाल,पूर्व पार्षद दविंदर जग्गी,नितिन बत्रा,आदि उपस्थित थे।