भाजपा युवा मोर्चा लुधियाना द्वारा घंटा घर चौक में बांटे गए सैनिटाइजर और मास्क 

नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पिंदर सिंगल ने कहा कि मानव सेवा के लिए हर व्यक्ति को तैयार रहना चाहिए  

भाजपा युवा मोर्चा लुधियाना द्वारा घंटा घर चौक में बांटे गए सैनिटाइजर और मास्क 

लुधियाना: भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंगल के दिशा निर्देश अनुसार  भाजयुमो के जिलाध्यक्ष महेश शर्मा की अध्यक्षता में भाजपा युवा मोर्चा लुधियाना द्वारा घंटा घर चौक में सैनिटाइजर और मास्क बांटे गए।
 इस अवसर पर नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंगल,नवल जैन,डॉक्टर सतीश कुमार विशेष तौर पर हाज़िर हुए। 
नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पिंदर सिंगल ने कहा कि मानव  सेवा के लिए हर व्यक्ति को तैयार रहना चाहिए। गरीबों की सेवा ही सच्ची सेवा होती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आभार वियक्त करते हुए कहा कि भाजयुमो भाजपा की रीढ़ की हड्डी है। 
वहीं भाजयुमो जिलाध्यक्ष महेश शर्मा ने कहा कि देश मे चल रही वैश्विक महामारी कोरोना के दौरान मानवता की सेवा के लिए भाजयुमो कार्यकर्ताओं द्वारा सैनिटाइजर और मास्क वितरित किये गए। उन्होंने कहा कि भाजयुमो कार्यकर्ता मानवता के लिए हर पल तैयार रहते हैं। उन्होंने बताया कि कर्फ्यू और लॉकडाऊन भी भाजयुमो कार्यकर्ता करीब दो महीने से शहर में अलग अलग जगहों पर जरूरतमंद लोगों को लँगर व सूखा राशन बाँट कर मानवता की सेवा करते आए है।
इस अवसर पर  जिला महामंत्री रवि बतरा,भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अमित नागी ,भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष सिमरप्रीत सिंह चंडोक, ललित चौहान, प्रिंस बबर, मोनू वर्मा, नमन बंसल, गौरव अरोड़ा, विजय खटक, सूरज, राकेश मिगलानी, अभिषेक सिंगल, रोहित बतरा, करन कुमार, मानिक कश्यप, सिदार्थ जिन्द, राहुल, साहिल, अरूण, हरदीप, अशीश आदि उपस्थित थे।