डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया नमन

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया नमन

रोहतक, गिरीश सैनी। भाजपा कार्यालय मंगल कमल में भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं प्रखर राष्ट्रवादी नेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को स्मरण किया।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रणवीर ढाका ने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रवाद के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और नायब सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार ने उनके सपनों को साकार करते हुए देश की एकता और अखंडता को और अधिक सशक्त बनाने का कार्य किया है।

हरिओम मित्तल भाली सहित अन्य वक्ताओं ने भी डॉ. मुखर्जी के जीवन, संघर्ष और राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण पर अपने विचार साझा किए। सभी कार्यकर्ताओं ने डॉ मुखर्जी को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने तथा राष्ट्र हित में कार्य करने का संकल्प लिया।