पीएम मोदी का जन्मदिन सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाएगी भाजपा

प्रदेशाध्यक्ष बड़ौली ने लगाई ड्यूटी। 

पीएम मोदी का जन्मदिन सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाएगी भाजपा

रोहतक, गिरीश सैनी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन को भाजपा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाएगी। इस दौरान रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर, दिव्यांगों को कृत्रिम अंग वितरण, स्वच्छता अभियान और पौधारोपण आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सेवा पखवाड़ा के सफल आयोजन के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पं. मोहन लाल बड़ौली ने विभिन्न कार्यक्रमों के लिए नेताओं की ड्यूटियां लगाई है।

विस्तृत जानकारी देते हुए भाजपा प्रदेश सह-मीडिया प्रभारी शमशेर सिंह खरक ने बताया कि पूरे प्रदेश में रक्तदान शिविरों के आयोजन के लिए डा. जगजीत आहूजा, डा. पुष्पा बिश्नोई, अजय खुडिया को संयोजक बनाया गया है। स्वच्छता अभियान  के लिए जवाहर यादव, नताशा सिहाग, नागेन्द्र शर्मा व सुलेख डिडवाड़ा, चिकित्सा शिविरों के लिए प्रवीन जैन, डा. रामबीर गोस्वामी, नेहा धवन, परीक्षित भारद्वाज व डा. आदित्य को ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। 

शमशेर सिंह खरक ने बताया कि जिला स्तर पर प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन के लिए नवीन गर्ग, सुनीता गोयल, एडवोकेट बलबीर सिंह व हरि प्रकाश, स्कूल ट्रेनिंग कम्पीटीशन के लिए कृष्ण ढुल, दीपक हुडा, निर्मला बैरागी व बरखा यादव, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी लगाने के लिए  शमशेर खरक, विकास दहिया, गोपाल शर्मा व नीरा तोमर को संयोजक नियुक्त किया गया है। 

प्रदेश सह-मीडिया प्रभारी ने बताया कि युवा मैराथन के लिए संजय सिंह, सरोज सिहाग, कृष्ण छोक्कर व दिनेश घिलौड़, पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर बूथ स्तर पर कार्यक्रम के लिए आशा शर्मा, पंकज जैन, नेहा झा व रितेश लम्बोरिया को जिम्मेदारी दी गई है। 

खरक ने कहा कि पीएम मोदी के जन्म दिन के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा पखवाड़ा का उद्देश्य जनसेवा है। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता लोगों से जुड़ेंगे और पार्टी की नीतियों और कल्याणकारी योजनाओं एवं सरकार की उपलब्धियों को जनता के साथ साझा करेंगे।