डॉ. मंगल सेन की जयंती पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि

कहा, जनसेवा और संगठन के प्रति समर्पण सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा

डॉ. मंगल सेन की जयंती पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि

रोहतक, गिरीश सैनी। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने डॉ. मंगल सेन की जयंती पर मंगलवार को रोहतक स्थित भाजपा कार्यालय मंगल-कमल में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से डॉ. मंगल सेन के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।

डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनसंघ के पुरोधा, हरियाणा भाजपा के शिल्पकार और पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. मंगल सेन का जीवन जनसेवा, सिद्धांतों के प्रति दृढ़ता और संगठन के प्रति अटूट निष्ठा का उदाहरण है। सात बार विधायक रहे डॉ. सेन ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्रहित और संगठन की मजबूती के लिए समर्पित किया।

उन्होंने कहा कि राजनीति का वास्तविक उद्देश्य सत्ता प्राप्त करना नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति की सेवा करना है। डॉ. मंगल सेन के आदर्शों पर चलते हुए जनकल्याण और राष्ट्र सेवा के संकल्प को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस दौरान पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।