भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी व सांसद डॉ अरविंद शर्मा ने किया रणधीर भारद्वाज को सम्मानित
रोहतक, गिरीश सैनी। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी व सांसद डॉ अरविंद शर्मा ने सर्व समाज एवं ब्राह्मण समाज रोहतक द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में रणधीर भारद्वाज को ब्राह्मण सौर्य सम्मान से नवाजा। डॉ अशोक दीक्षित और रविंद्र शर्मा ने बताया कि ब्राह्मण समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य करने पर रणधीर भारद्वाज को यह सम्मान दिया गया है।
उन्होंने बताया कि रणधीर भारद्वाज ने भगवान परशुराम चौक, पं. श्रीराम पार्क, पीजीआई में पं. भगवतदयाल शर्मा की मूर्ति, भगवान परशुराम सामुदायिक केंद्र, सूर्य कवि पं. लख्मी चंद की मूर्ति, शहीद कैप्टन साहिल वत्स स्कूल, स्वतंत्रता सेनानी नेकी राम शर्मा चौक का नामकरण करवाने में भूमिका निभाई है।
Girish Saini 

