भाजपा प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी खरक ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया।

भाजपा प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी खरक ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया।

लाखन माजरा, गिरीश सैनी। भाजपा लाखन माजरा मंडल की मासिक बैठक में बतौर मुख्य अतिथि, प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी शमशेर सिंह खरक ने शिरकत की। उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

खरक ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका बूथ स्तर का सशक्त संगठन है। प्रत्येक कार्यकर्ता अपने बूथ को संगठन की सबसे मजबूत इकाई बनाने का संकल्प लेकर कार्य करे। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि मंडल के प्रत्येक बूथ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात के लिए संयोजक नियुक्त किए जाएं तथा प्रत्येक माह बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं एवं आमजन के साथ कार्यक्रम सुना जाए।

प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी ने बीएलए-2 कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची का नियमित निरीक्षण करने, नए पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने, त्रुटियों का समय पर सुधार कराने तथा प्रत्येक बूथ की मतदाता सूची को अपडेट रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि एसआईआर अभियान की पूरी जानकारी प्रत्येक कार्यकर्ता तक पहुंचे और बूथ स्तर पर इसका प्रभावी क्रियान्वन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, संगठनात्मक अभियानों तथा पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का भी आह्वान किया।

इस दौरान मार्केट कमेटी महम के चेयरमैन कैप्टन ईश्वर शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष सतीश शर्मा, अमित, अनिल, सुनील, मुकेश दुग्गल, रविंदर सहित मंडल पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।