मोदी सरकार के 7 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में भाजपा लुधियाना की ओर से किये गए सेवा कार्य 

भाजपा के युवा मोर्चा व महिला मोर्चा द्वारा रक्तदान शिविरों का किया गया आयोजन  

मोदी सरकार के 7 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में भाजपा लुधियाना की ओर से किये गए सेवा कार्य 

लुधियाना: 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली एनडीए सरकार के सफलता पूर्वक 7 साल पूरे होने के उपलक्ष में भाजपा लुधियाना के अध्यक्ष पुष्पेंदर सिंगल के निर्देशा अनुसार भारतीय जनता पार्टी जिला लुधियाना के 95 वार्डों में भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा  लगभग 200 जगहों पर सफाई की गयी ,मास्क वितरण किये गए और लगभग सभी वार्डों में सैनिटाइजर का स्प्रे किया गया और लुधियाना के 5 बड़े हस्पतालों में जिसमे  दयानंद अस्पताल के बाहर, सी एम सी अस्पताल के बाहर,मोहन देई ओसवाल अस्पताल के बाहर,गुरु तेग बहादुर अस्पताल के बाहर व  सिविल अस्पताल के बाहर पैकेट बंद लंगर लगाया गया।

भाजपा जिला अध्यक्ष पुष्पेंदर सिंगल ने बताया कि इसके इलावा और भी लगभग 10 वार्डों लंगर लगाया गया। इस मौके पर विशेष तौर से पंजाब भाजपा के महासचिव जीवन गुप्ता,पूर्व अध्यक्ष प्रो.राजिंदर भंडारी,उपाध्यक्ष प्रवीण बंसल,खजांची गुरदेव शर्मा देबी,सह खजांची रविंदर अरोड़ा ,प्रवक्ता अनिल सरीन,पंजाब भाजपा एस सी मोर्चा के अध्यक्ष राज कुमार अटवाल, पंजाब भाजपा के सदस्य विक्रमजीत सिंह सिद्धू,पंजाब भाजपा व्यापर प्रकोष्ठ के संयोजक दिनेश सरपाल इन प्रोग्रामों में शामिल हुए। 

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंगल ने कहा कि भाजपा के लिए आज का दिन बहुत बड़ा है। लेकिन महामारी की दूसरी लहर से जूझ जनता को देखते हुए  भाजपा ने  दूसरी वर्षगांठ को मनाने के लिए किसी भी भव्य कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया बल्कि  बीजेपी ने केंद्र में अपनी सरकार की सातवीं वर्षगांठ मनाने के लिए पूरे लुधियाना में राहत कार्यों का आयोजन करने का फैसला किया है। वर्षगांठ को "सेवा दिवस" के रूप में मनाया गया  और भाजपा कार्यकर्ता राहत गतिविधियों के तहत लोगों की सेवा करते नजर आये।

भाजपा के युवा मोर्चा व महिला मोर्चा द्वारा रक्तदान शिविरों का आयोजित किया गया। भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष कुशाग्र कश्यप ने बताया की युवा मोर्चा लुधियाना ने तेरा पंथ धर्मशाला में सुबह 10  से 3  बजे तक रक्तदान कैम्प लगाया गया जिस में लगभग 54  लोगों ने अपना खून दान किया वहीँ दूसरी और महिला मोर्चा की अध्यक्ष पार्षद मनिंदर कौर घुम्मन ने बताया कि  महिला मोर्चा लुधियाना द्वारा रेड क्रास माल रोड लुधियाना में रक्तदान कैम्प का आयोजन किया गया जिसमे लगभग 40  यूनिट के करीब महिलाओ ने रक्तदान किया।

भाजपा जिला अध्यक्ष ने बताया कि भाजपा के माइनोरिटी मोर्चा की तरफ से फ्रूट का लंगर लगाया गया। एस सी मोर्चा व ओ बी सी मोर्चा द्वारा भी लंगर लगाया गया ।भाजपा जिला अध्यक्ष ने बताया कि इन प्रोग्रामों मे ईस्ट हल्के को राम गुप्ता,वेस्ट हल्के को यशपाल जनोत्रा,नॉर्थ हल्के को कांतेंदु शर्मा,सेंटर हल्के को सुनील मोदगिल,आत्म नगर हल्के को अश्वनी बहल व साउथ हल्के को तरनजीत सिंह की देखरेख में ये सब प्रोग्राम किए गए। इन सभी प्रोग्रामों में पंजाब भाजपा के सभी  वरिष्ठ व युवा  कार्यकर्तों द्वारा अपने अपने इलाकों में इन प्रोग्रामों में अपनी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। सभी मंडलों में सभी तरह के प्रोग्राम किये गए जिस में पार्कों की  सफाई की गयी ,मास्क वितरण किये गए और लगभग सभी वार्डों में सैनिटाइजर का स्प्रे किया गया। इस मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री राम गुप्ता, कांतेदु शर्मा,सुनील मौदगिल,अश्वनी बहल,यशपाल जनोत्रा,राजेश्वरी गोसाई,किरण शर्मा,महेश शर्मा,हर्ष शर्मा, कमल नौलखा,जिला सचिव संजय गोसाई,पंकज जैन,अमित डोगरा,भूषण गोयल,नवल जैन,विक्की सहोता,मनमीत सिंह चावला,सुरिंदर बाली,सुमन वर्मा,नरिंदर माल्हि,,प्रवक्ता विशाल गुलाटी,नीरज वर्मा,अंकित बत्रा,डिम्पी मक्कड़,दरमिन्द्र शर्मा,प्रिंस बब्बर,आईटी की जिला इंचार्ज मनीषा सैनी ,सह इंचार्ज  मनु अरोड़ा, नितेश जैन,हर्ष सरीन,प्रेस सचिव सतीश  कुमार, मंडल प्रभारी दीपक गोयल,लकी शर्मा,जज्बीर मनचंदा,हैबोवाल मंडल से गौरव अरोड़ा,बलविंदर सिंगल,अभिषेक सिंगल,अगर नगर मंडल के प्रधान संजीव सचदेवा,नीरज जैन,शिवपुरी मंडल से यशपाल वर्मा,कैलसाह नगर मंडल से रोमी मल्होत्रा,टिब्बा रोड मंडल जसदेव तिवारी,फोकल पॉइंट मंडल तीर्थ सिंह तनेजा ,दुगरी मंडल के प्रधान शिव राम गुप्ता,जमालपुर मंडल भूपिंदर राय,ग्यासपुरा सुरेश अग्रवाल,ढोलेवाल मंडल के प्रधान  केवल गर्ग,जनता नगर मंडल क्रांति डोगरा,गुरप्रीत राजू, राजीव शर्मा ,हरीश शर्मा,हरीश सग्गड़,दमन कपूर,संदीप वादवा,राकेश जग्गी,संजीव सचदेवा, प्रिंस भंडारी महिला मोर्चा की जिला महामंत्री हरमनदीप कौर ,सभी मंडलों के प्रधानों ने अपनी अपनी टीमों के साथ मिल कर केंद्र  में मोदी सरकार के सफलता पूर्वक 7 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में भाजपा लुधियाना की ओर से सेवा ही संगठन के तहत सेवा कार्य किए गए।

पार्षद दल की नेता सुनीता शर्मा, पार्षद ओम प्रकाश रतड़ा, पार्षद चौधरी यशपाल,पार्षद ऐनी सिक्का,सुरिंदर अटवाल,सोनिया शर्मा पंकज शर्मा,भाजपा लोकल प्रकोष्ठ के जिला संयोजक इंद्र अग्रवाल,दीपक शर्मा,डा.सुबाष बंसल,रोहित सिक्का,अशोक शर्मा,अशोक द्रिवेदी,आदि कार्यकर्ता ने भी अपनी अपनी वार्डों में सेवा के कार्य किये।