भाजपा किसान मोर्चा 31 मई से 30 जून तक गांवों में चलाएगा महा संपर्क अभियान

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की जिला कार्यकारिणी की बैठक में 31 मई से 30 जून तक गांवों में महा संपर्क अभियान चलाए जाने का निर्णय लिया गया।  कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजकुमार सुनारियां ने की। बतौर मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष रणबीर सिंह ढाका और किसान मोर्चा रोहतक के जिला प्रभारी मनोज त्यागी मौजूद रहे। 

भाजपा किसान मोर्चा 31 मई से 30 जून तक गांवों में चलाएगा महा संपर्क अभियान


रोहतक (गिरीश सैनी)। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की जिला कार्यकारिणी की बैठक में 31 मई से 30 जून तक गांवों में महा संपर्क अभियान चलाए जाने का निर्णय लिया गया।  कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजकुमार सुनारियां ने की। बतौर मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष रणबीर सिंह ढाका और किसान मोर्चा रोहतक के जिला प्रभारी मनोज त्यागी मौजूद रहे। 

किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजकुमार सुनारिया ने कहा कि भाजपा किसान मोर्चा के सभी पदाधिकारी एवं बूथ लेवल कार्यकर्ता घर-घर जाकर मोदी सरकार के 9 वर्ष की उपलब्धियों के बारे में लोगों को बताएंगे। गांव में किसानों को जानकारी देने के लिए सरपंचों के साथ मंडियों पर ग्राम चौपाल आयोजन की जाएंगी और केंद्र सरकार की योजनाओं पर चर्चा की जाएगी। मुख्य अतिथि ने कहा कि पहली बार किसी सरकार ने किसानों के हितों के लिए किसान सम्मान निधि योजना संचालित की है।

मीडिया प्रभारी भारत गिरधर ने बताया कि भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता पूरे 1 महीने तक गांव-गांव में मंडल स्तर से लेकर बूथ स्तर तक पहुंच कर लोगों को भाजपा सरकार द्वारा किसानों के हित में किए गए कार्य से अवगत करवाएंगे । 

महा संपर्क अभियान के पहले दिन किसान मोर्चा द्वारा रोहतक की अनाज मंडी में जाकर किसानों से संपर्क किया और फसल खरीद के बारे में जानकारी साझा की। इस दौरान सत्यवान गुलिया, संदीप मोखरा, सरोज हुड्डा, मीडिया प्रभारी भारत गिरधर, सुनीता सेन, अमन शर्मा, धर्म सिंह, अनिल स्वामी, प्रीति बिंदल, मीना रानी आदि मौजूद रहे।