भाजपा जुमलेबाज पार्टी : भूपेंद्र हुड्डा

भाजपा जुमलेबाज पार्टी : भूपेंद्र हुड्डा

-कमलेश भारतीय
हिसार : भाजपा जुमलेबाज पार्टी है और इस बार लोक सभा चुनाव में नया जुमला दिया है-चार सौ पार सीटें जीतने का जबकि दक्षिण में भाजपा साफ है और उत्तर में हाफ ही रहेगी। असल में भाजपा जुमलेबाज ही नहीं इवेंट पार्टी भी है। ‌इसके लोकसभा चुनाव लोकतंत्र की रक्षा के लिए नहीं है तभी तो विपक्ष और खासतौर पर कांग्रेस लोकतंत्र बचाओ को मुद्दा बना कर चुनाव मैदान मे है। ‌यह कहना है हरियाणा के नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का। उन्होंने यह भी कहा कि हरियाणा विधानसभा में पचहतर पार का जुमला फेंका था और गठबंधन में सरकार बनानी पड़ी। 
-कांग्रेस के हरियाणा के प्रत्याशी अभी तक घोषित क्यों नहीं हुए?
-अब सब तरह से बातचीत हो चुकी है और एक दो दिन में प्रत्याशियों की घोषणा हो जायेगी। 
-हरियाणा में लोकसभा में चुनाव में क्या क्या मुद्दे उठायेंगे?
-मुद्दों की कमी नहीं है। शिक्षा, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था सभी तो मुद्दे हैं! 
-यह वरिष्ठ नेता अजय यादव ने क्यों कहा कि राज बब्बर को क्यों, ऋतिक रोशन, रणवीर सिंह को टिकट दे दो? 
-मुझे नहीं पता। वही जानें कि ऐसा क्यों कहा?