युवाओं के अधिकारों और न्याय के लिए सदैव प्रतिबद्ध है भाजपाः प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता
झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज की निंदा की।
पानीपत, गिरीश सैनी। हरियाणा भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार द्वारा छात्रों पर कथित लाठीचार्ज और आंसू गैस के प्रयोग की निंदा करते हुए कहा कि छात्रों की आवाज को दबाने के बजाय उनकी समस्याओं का लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण समाधान किया जाना चाहिए।
डॉ गुप्ता स्थानीय भाजपा जिला कार्यालय श्याम कमल में मंगलवार को एक पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि भाजपा युवाओं के अधिकारों और न्याय के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। छात्रों से जुड़े मुद्दों का समाधान संवाद और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से किया जाना चाहिए।
इस दौरान सीएम नायब सिंह सैनी के मीडिया कोऑर्डिनेटर अशोक छाबड़ा, प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी शमशेर खरक, संदीप आजाद, ओम दत्त आर्य, ईश राणा, दीपक सलूजा सहित पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में संगठन, जनहित और प्रदेश से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की गई।
Girish Saini 

