सेवा संकल्प को धार देने जुटी भाजपा, संगठनात्मक बैठक में बनी रणनीति

सेवा संकल्प को धार देने जुटी भाजपा, संगठनात्मक बैठक में बनी रणनीति

रोहतक, गिरीश सैनी। सेवा संकल्प अभियान को प्रभावी बनाने और संगठन को सक्रिय करने के लिए भाजपा कार्यालय मंगल कमल में संगठनात्मक बैठक हुई। इस दौरान जिला प्रभारी एडवोकेट विजयपाल विशेष रूप से मौजूद रहे। जिला पदाधिकारियों, मंडल प्रभारियों, आईटी और मीडिया टीम के सदस्यों ने संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की। जिलाध्यक्ष रणवीर ढाका ने कार्यकर्ताओं से अभियान के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने और सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। जिला प्रभारी विजयपाल ने आपसी समन्वय के साथ संगठनात्मक कार्यों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। बैठक में महामंत्री नितिन जैन सहित पदाधिकारी व वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।