भाजपा जिलाध्यक्ष ने बेरी पन्ना प्रमुख सम्मेलन को लेकर कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेवारियां

भाजपा जिलाध्यक्ष ने बेरी पन्ना प्रमुख सम्मेलन को लेकर कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेवारियां

झज्जर, गिरीश सैनी। आगामी 13 अगस्त को आयोजित बेरी विधानसभा के पन्ना प्रमुख सम्मेलन को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष विक्रम कादियान ने वीरवार को कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में पन्ना प्रमुख सम्मेलन को सफल बनाने के लिए चर्चा की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष ने आयोजन स्थल का मुआयना कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी भी सौंपी।

भाजपा जिलाध्यक्ष विक्रम कादियान ने कहा कि पन्ना प्रमुख समर्पित होकर कार्य करके भारत के नवनिर्माण में अपनी आहुति डाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व का सबसे बड़ा समाज सेवी संगठन है। यह भारत के लोकतंत्र की असली पहचान है और विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्रीय राजनीतिक संगठन है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम मनोहर लाल दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बताए मार्ग पर चलकर देश व समाज की सेवा कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पन्ना प्रमुख भी समाज सेवा का यह पुण्य कार्य कर रहे हैं। पन्ना प्रमुख  भाजपा के जनकल्याणकारी कार्यों के सूत्रधार हैं। बैठक के बाद उन्होंने विभिन्न गांवों का दौरा करते हुए पन्ना प्रमुख सम्मेलन का न्योता भी दिया।

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष अनिल शर्मा, हरि प्रकाश यादव, निर्भय कादयान, योगेश दुजाना, राजेश आर्य, वीर भान अशोक शर्मा, अरुण शेरिया, प्रशान्त, वीरेंद्र, ऋषि जाखड़, जितेंद्र, अजय कुमार, जयवीर, नवीन, उजेंद्र सहित अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।