भाजपा के जिला प्रधान पुष्पेंद्र सिंगल की अध्यक्षता में रोटरी क्लब लुधियाना में भाजपा की जिला स्तरीय बैठक संपन्न  

बैठक में पिछले एक वर्ष में किये गए कार्यों पर चर्चा हुई

भाजपा के जिला प्रधान पुष्पेंद्र सिंगल की अध्यक्षता में रोटरी क्लब लुधियाना में भाजपा की जिला स्तरीय बैठक संपन्न  

लुधियाना: भारतीय जनता पार्टी जिला लुधियाना की एक बैठक भाजपा के जिला प्रधान पुष्पेंद्र सिंगल की अध्यक्षता में रोटरी क्लब लुधियाना में संपन्न हुई। इस बैठक में लुधियाना भाजपा के सह प्रभारी विपिन महाजन जी विशेष तौर से शामिल हुए। भाजपा जिला प्रधान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक  कार्यकर्ता पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर अपने घर के ऊपर एक पार्टी का झंडा जरूर लगाए।

बैठक में पिछले एक वर्ष में किये गए कार्यों पर चर्चा हुई। इस मौके पर  भाजपा लुधियाना के जिला सह प्रभारी विपिन महाजन ने भी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया।  इस मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री राम गुप्ता,कांतेदु शर्मा,पार्षद दल की नेता सुनीता रानी, जिला उपाध्यक्ष सुनील मौदगिल, महेश शर्मा, हर्ष शर्मा, यशपाल जनोत्रा, आर डी शर्मा, किरण शर्मा,राजेश्वरी गोसाई, एस.सी.मोर्चा के जिला प्रधान कुलविंदर सिंह, जिला सचिव सुरिंदर बाली, नवल जैन, कैलाश चौधरी, सुमन वर्मा, विक्की सहोता, मनमीत चावला, पार्षद ओम प्रकाश रतड़ा, ऐनी सिक्का, प्रभजोत कौर, पार्षद पूर्व पार्षद इन्दर अग्रवाल,प्रेस सचिव डॉ.सतीश कुमार, मंडल प्रभारियों में सुमित टंडन,अरुण गोयल,लकी शर्मा,जजबीर मनचंदा,प्रवक्ता विशाल गुलाटी,युवा मोर्चा प्रधान कुशाग्र कश्यप,युवा मोर्चा के महामंत्री सिमर सिंह चंडोक,अजिंदर सिंह,सोशल मीडिया से मनीषा सैनी,मनु अरोड़ा,हर्ष सरीन,सेलों के कनवीनरों में विजय दादू, हरकेश मित्तल, डा,सिंगला व  सभी मोर्चों सभी सेलों के कनवीनर मौजूद थे।